कांग्रेस का पांचों प्रमंडल में प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन संवाद (congress meeting)

कांग्रेस का पांचों प्रमंडल में प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन संवाद (congress meeting)

congress  meeting

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे जी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा 5 मार्च से 13 मार्च तक राज्य के पांचों प्रमंडल में प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन संवाद आहूत की गई है, जिसके तहत आज 5 मार्च को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग में प्रमंडलीय सम्मेलन संपन्न हुआ।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि इसी कड़ी में आगामी 07 मार्च को दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय सम्मेलन रांची में लालगुटवा बैंक्वेट हॉल कटहल मोड के समीप आहूत होना निश्चित हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत 12ः00 बजे से होगी। इस कार्यक्रम में दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के जिलाध्यक्ष जिला कमेटी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष, मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि प्रमंडलीय सम्मेलन कार्यक्रम के उपरांत 4ः00 बजे से अग्रणी संगठन विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्षों , पूर्व अध्यक्ष, तथा 5ः00 बजे से कार्यकारी अध्यक्षों जोनल कोऑर्डिनेटर, प्रदेश प्रवक्ता और सोशल मीडिया के चेयरमैन के साथ प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम जी अलग से बैठक कर संगठन को और अधिक कैसे मजबूत और गतिशील बनाया जाए ताकि सरकार के कार्यक्रमों को पंचायत स्तर पर पहुंचे सके।