Congress sit-in against the MMDR amendment and demanding an impartial probe into the 'Chanda' (donation) issue.

चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच और MMDR संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना

Share
Link copied
Congress sit-in against the MMDR amendment and demanding an impartial probe into the 'Chanda' (donation) issue.
Congress sit-in against the MMDR amendment and demanding an impartial probe into the ‘Chanda’ (donation) issue.

रांची: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चंदे में पारदर्शिता एवं कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 के जरिए राज्यों के संवैधानिक और वित्तीय अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर रांची में कांग्रेस ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा और रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित धरने में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े चंदे में यदि अनियमितता के आरोप हैं तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाला कोई भी कदम स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Baba new 1
Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों पर राज्यों और वहां की जनता का भी अधिकार है। झारखंड ने वर्षों से खनन के दुष्प्रभावों को झेला है, इसलिए खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व और राज्य की वित्तीय स्वायत्तता की रक्षा जरूरी है। AICC सचिव प्रणव झा ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष संविधान, लोकतंत्र और राज्यों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से जुड़े चंदे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि MMDR संशोधन के जरिए राज्यों के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास हुआ तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी। विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि यह लड़ाई पारदर्शिता, जवाबदेही और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की है।

Kashmir
advertisement

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा चंदा जनविश्वास की संपत्ति है और इसके संग्रह एवं उपयोग का पारदर्शी लेखा-जोखा सार्वजनिक होना चाहिए। उन्होंने MMDR संशोधन को संघीय ढांचे के लिए चिंता का विषय बताया।

रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा और उससे होने वाले राजस्व पर राज्य एवं जनता के हितों की रक्षा जरूरी है। साथ ही चंदे से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। धरने को बंधु तिर्की, अजय नाथ सहदेव, राजेश सिन्हा और दयामनी बारला सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम रांची उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया और दोनों प्रमुख मुद्दों पर आवश्यक संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग की गई।

RKDF
advertisement

धरने में रियाज अहमद, प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल प्रकाश तिवारी, सुनील सिंह, वेद प्रकाश, सुरेश सिंह, प्रिंस भट्ट, मनोज सिंह, संजीव सिंह छोटू, प्रखंड अध्यक्ष संजय खान, बलराम साहू, कुशल उरांव, तुलसी खरवार, मनोहर महतो, राज किशोर मुंडा, साबिर लोहार, इश्तियाक अंसारी, मांगा उरांव, अथवा उरांव, कार्तिक महतो, विजय टोप्पो, साबिर अंसारी, अजगूत महतो, संजय सेठ, अर्चना मिश्रा, रीता चौधरी, नीतू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।