आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को किया गया आमंत्रित

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 30 अगस्त को मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि रैली का आयोजन झारखंड में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों, अस्तित्व, पहचान और सामाजिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान शशि पन्ना, अजय तिर्की, रमा खलखो, अनिल पन्ना, ज्योत्सना केरकेट्टा, शिवा कच्छप, अनिल उरांव, पुष्कर बड़ाईक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


















