Congress's Jharkhand in-charge K. Raju to visit the state from July 2 to 6; will review the organization.

2 से 6 जुलाई तक झारखंड दौरे पर रहेंगे कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, संगठन की करेंगे समीक्षा

Share
Link copied
Congress's Jharkhand in-charge K. Raju to visit the state from July 2 to 6; will review the organization.
Congress’s Jharkhand in-charge K. Raju to visit the state from July 2 to 6; will review the organization.

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू 2 से 6 जुलाई 2026 तक झारखंड के व्यापक संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। इसकी जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी।

दौरे के दौरान के. राजू रांची, लातेहार, पलामू, रामगढ़ और हजारीबाग का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस पदाधिकारियों, जीपीसीसी सदस्यों, प्रखंड कांग्रेस कमेटियों और जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ बैठक करेंगे।

बैठकों में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा वे विभिन्न गांवों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से भी संवाद स्थापित करेंगे।

मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि 5 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में एसआईआर समिति के सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों तथा विभिन्न मोर्चा एवं विभागों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।