(CORONA

कोरोना (CORONA) चौथी लहर की आहट, रहे सावधान

Share
Link copied

 

देश में कोरोना (CORONA) ने फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। ये चौथी लहर की आहट भी हो सकती है। कम से कम आंकड़े तो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। मंगलवार को दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंचा। दुनिया के 10 देशों में कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक भी दे दी है। इनमें अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इटली, फ्रांस, जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रिया शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें
झारखण्ड में नार्को कॉडिनेशन सेंटर मैकेनिज्म (Narco Coordination Center Mechanism) का गठन
इसे भी पढ़ें

झारखण्ड में नार्को कॉडिनेशन सेंटर मैकेनिज्म (Narco Coordination Center Mechanism) का गठन

झारखण्ड सरकार ड्रग्स के अवैध कारोबार को लेकर काफी गंभीर है , सरकार हर मुमकिन तरीके से इस अवैध कारोबार पर नकेल…

हाई कोर्ट ने 2006 से 2010 तक रहे नगड़ी CO और रांची AC के खिलाफ ACB जाँच के दिए आदेश
इसे भी पढ़ें

हाई कोर्ट ने 2006 से 2010 तक रहे नगड़ी CO और रांची AC के खिलाफ ACB जाँच के दिए आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने आज 2006 से 2010 तक रहे नगड़ी CO और रांची AC के खिलाफ ACB जाँच के आदेश दे दिए…

त्रिकूट रोपवे हादसे में पर्यटकों की जान बचाने वाले जबाजो से मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)!
इसे भी पढ़ें

त्रिकूट रोपवे हादसे में पर्यटकों की जान बचाने वाले जबाजो से मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)!

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि त्रिकूट रोपवे हादसे में पर्यटकों की जान बचाने में…

आसनसोल में बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्र पॉल के काफिले पर हमला (attacked in bjp candidate  )
इसे भी पढ़ें

आसनसोल में बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्र पॉल के काफिले पर हमला (attacked in bjp candidate )

attacked in bjp candidate पाँच सीटों में सबसे हॉट सीट आसनसोल को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे वो सही हुई…

अब भारत के आंकड़े भी डरा रहे हैं। पिछले 28 दिनों के अंदर देश में 5,474 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, 40 हजार 866 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि, राहत की बात ये भी है कि इन चार हफ्तों में संक्रमण से 58 हजार 158 लोग ठीक भी हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश 29 जिलों में कोरोना बेकाबू है। यानी, इन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है।

केरल के 14 जिलों में हालत सबसे ज्यादा खराब है।इन सभी जिलों में 10 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। मतलब अगर 100 लोगों की जांच हो रही है, तो उनमें से 10 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसी तरह मिजोरम के सात जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा और तीन जिलों में 5 से 10 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है।

हरियाणा के गुरुग्राम की स्थिति भी चिंताजनक है। यहां पॉजिटिविटी रेट 5.81% है। इसके अलावा मणिपुर और ओडिशा के एक-एक जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है। अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में तो जितने लोगों की जांच हो रही है, वो सभी संक्रमित पाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में 12.5% की रफ्तार से नए केस मिल रहे हैं।

दादरा और नागर हवेली, लक्षद्वीप में कोरोना ग्रोथ शून्य है, जबकि अन्य सभी राज्यों में निगेटिव ग्रोथ है। मतलब यहां नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट पर नजर डालें तो इसमें केरल, मणिपुर, दिल्ली और हरियाणा आगे हैं। केरल में सबसे ज्यादा हर 100 में से 2.3% लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। मणिपुर में पॉजिटिविटी रेट 1.5%, दिल्ली में 1.4% और हरियाणा में 1.1% है। अन्य यभी राज्यों में ये शून्य से नीचे है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow