कर्बला चौक में बाइक जलाने के मामले में 11 नामजद 200 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ( FIR registered)!
रांची। रांची के कर्बला चौक के समीप युवकों से मारपीट और बाइक जलाने के मामले में 11 नामजद सहित लगभग 200 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (FIR registered)की करने की जानकारी सामने आयी है । एफआइआर पीसीआर 24 में तैनात एएसआइ योगेश्वर उरांव की ओर से दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया है कि बीते आठ अप्रैल की रात तीन युवकों से मारपीट की सूचना पर पीसीआर-24 की टीम मौके पर पहुंची थी।

कोरोना (CORONA) चौथी लहर की आहट, रहे सावधान
देश में कोरोना (CORONA) ने फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। ये चौथी लहर की आहट भी हो सकती…

झारखण्ड में नार्को कॉडिनेशन सेंटर मैकेनिज्म (Narco Coordination Center Mechanism) का गठन
झारखण्ड सरकार ड्रग्स के अवैध कारोबार को लेकर काफी गंभीर है , सरकार हर मुमकिन तरीके से इस अवैध कारोबार पर नकेल…
मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने उपद्रवियों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं माने। इसी बीच मौका देख तीनों युवक जान बचाते हुए भाग निकले। पुलिस की टीम ने उपद्रवियों के कब्जे से बाइक मुक्त करानी चाही, लेकिन उपद्रवी पुलिस के सामने ही बाइक को घसीटते हुए थोड़ी दूर ले गये और आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में शाहिद कुरैशी, मो कैफ, शाहबाज, सिंघाड़ा, अरबाज, शाहिद, छोटू, बबलू, बन्ना, तन्नू, कैफ के अलावे 150 से 200 अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



















