जिले में पथ निर्माण के कार्य में भ्रष्टाचार हावी : दिलीप तिर्की.

जिले में पथ निर्माण के कार्य में भ्रष्टाचार हावी : दिलीप तिर्की.

Share
Link copied

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

सिमडेगा : सिमडेगा कांग्रेस प्रदेश सदस्य सह इंटक प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की के शिकायत पर घोसराघाटी में कालीकरण पथ का निरीक्षण करने आए आरइओ के कार्यपालक अभियंता उपेन्द्र शर्मा और एसडीओ सुनील कुमार से उक्त पथ पर ही जानकारी ली। कार्यपालक ने दिलीप से कहा कि निरीक्षण कालीकरण पथ पुनः रिवीजन में भेजा गया है। हम काम को गुणवत्तापूर्ण कराएँगे। उन्होंने कहा कि पथ पर और भी टेक्निकल समस्याएं हैं। जिसे दूर करने की कोशिश की जा रही है।

इसपर दिलीप ने अधिकारियों से कहा कि विभाग में किस तरह के अधिकारी कार्यरत हैं जो एक बार मे इस्टीमेन्ट नही बना पाते और भ्रष्टाचार उजागर होने पर कई तरह के बहाने बनाते हैं। विभाग किस तरह मोटरिंग कराकर काम करवा रहा हैं, कि करोड़ो खर्च करने के बाद भी ग्रामीण रास्ते पर चल नहीं सकते। भ्रष्टाचार इस तरह हावी है कि रास्ते पर गाड़ियां भी नही चली और मिट्टी बाहर आने लगा है। कभी आप बरसात का बहाना बनाते तो कभी कुछ इसमें संवेदकों की गलती नही बल्कि आप अधिकारियों की गलती होती जो ऐसे काम करवाते हैं।

साथ ही कहा कि रोड़ को ग्रामीणों की देख रेख में सही तरीके से बनवाइये। जिले के सभी रोडो पर सही काम करवाएं क्योकि ये सिर्फ एक आम रास्ता नही बल्कि एक से दूसरे राज्य को जोड़ने का मुख्य मार्ग भी है। इससे जिले की छवि भी खराब होती है। अधिकारियों ने अच्छा काम करने का आश्वासन दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow