अनुमंडल पुलिस कार्यालय में अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक हुआ संपन्न.

अनुमंडल पुलिस कार्यालय में अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक हुआ संपन्न.

Share
Link copied

जामताड़ा : अनुमंडल पुलिस कार्यालय में शनिवार को अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक संपन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से कोविड 19 संक्रमण में अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने का निर्देश एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने कनीय पुलिस पदाधिकारियों को दिया। कहा की सभी थाना क्षेत्रों में लोग टीकाकरण करायें। इसके लिए थाना प्रभारी सक्रिय भागीदारी निभाएं। साथ हीं पश्चिम बंगाल से सटे सीमा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय – समय पर लगाए जा रहे कोविड जांच शिविर में आवागमन करने वालों की जांच करवाने का भी श्री झा ने निर्देश दिया।

श्री झा ने इसके आलवा नियमित गस्ती करने, का निर्देश दिया इसके अलावा लंबित कांडो का निष्पादन वारंटियों की धरपकड़ सहित सभी थाना में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कुंडहित सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार मिश्र, नाला थाना प्रभारी अजित कुमार नाला पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार, कुंडहित थाना प्रभारी दीपक ठाकुर बिंदापाथर थाना प्रभारी भास्कर झा फतेहपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार बागडेहरी थाना प्रभारी बीजू कुमार सावधान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow