सीएससी कोविड केयर वैन का शुभारंभ, उपायुक्त रांची छवि रंजन ने किया शुभारंभ.

सीएससी कोविड केयर वैन का शुभारंभ, उपायुक्त रांची छवि रंजन ने किया शुभारंभ.

Share
Link copied

राँची : कोरोना काल में रांचीवासियों के सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार एक के बाद एक पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज दिनांक 27 अप्रैल 2021 को सीएससी कोविड केयर वैन का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर सीएससी कोविड केयर वैन का शुभारंभ किया।

कई सुविधाओं से लैस है सीएससी कोविड केयर वैन
सीएससी कोविड केयर वैन से लोगों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बेसिक कोविड केयर मेडिसिन किट, कोविड वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन, टेलीमेडिसिन, डिजिटल पे द्वारा पैसे की निकासी, सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर द्वारा आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की सुविधा सीएससी कोविड केयर मोबाइल वैन के माध्यम से लिया जा सकता है।

सीएससी कोविड केयर मोबाइल वैन रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों में पहुंचकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव प्रति जागरूकता के साथ-साथ विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। भविष्य में इसमें कोविड-19 के जांच के लिए रैपिड एंटीजेन टेस्ट की व्यवस्था भी दी उपलब्ध रहेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow