चक्रवात ‘अर्नब’ होगा और भी शक्तिशाली, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, 115 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

चक्रवात ‘अर्नब’ बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटे में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा। इसके अगले छह घंटे में अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, 28 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवात के आंध्र प्रदेश और यानम के तटवर्ती इलाकों से बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के निकट टकराने की संभावना है। इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जबकि हवा के झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
26 अक्टूबर की रात चक्रवात का केंद्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 15.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.8 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास था। यह ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 440 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से 430 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और काकीनाडा से 500 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में स्थित था।
बुलेटिन के अनुसार, चक्रवात 27 अक्टूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके बाद दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है।
सिमडेगा में 250 एकड़ में हो रही मड़ुवा की खेती, महिला उद्यमिता और पर्यटन विकास का उपायुक्त ने लिया जायजा
सिमडेगा: जिले में कृषि को बढ़ावा देने, ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के उद्देश्य…

गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
रांची: गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,…















