Delhi

दिल्ली(Delhi) के जहांगीरपुरी में बवाल ,हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा पर पथराव, कई लोग घायल

Share
Link copied

दिल्ली (Delhi)  के जहांगीरपुरी में बवाल: हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा पर पथराव, पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकालते समय दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ है। इस दौरान भारी पथराव भी किया गया। घटना में पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इस बवाल में कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उपद्रवियों की पहचान करने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow