Delhi News :- दिल्ली के कई इलाको में महसूस हुए भूकंप के झटके

Delhi News :- दिल्ली के कई इलाको में महसूस हुए भूकंप के झटके

Share
Link copied

Delhi News

Prerna Chourasia

Drishti  Now  Ranchi

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हालांकि इसमें जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है| भूकंप दोपहर को 2:30  बजे  आया बता दे कि नए साल में दिल्ली में अब तक तीन  बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं |

इससे पहले दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए नए साल की शुरुआत भूकंप के झटकों के साथ हुई थी इसके बाद 5 जनवरी को भी भूकंप आया था| मंगलवार को दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए अभी तक  रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता और किसी नुकसान की सूचना नहीं थी| भूकंप के झटके महसूस होते ही  लोग सहम गए और घरों से बाहर दौड़ पड़े |

इससे पहले 5 जनवरी को अफगानिस्तान में 5 .9 का भूकंप आया था दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों में भी इसके झटके महसूस किए गए थे |इसमें भी किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं आई अफगानिस्तान के हिंदू क्षेत्र में रात्रि करीब 7:55 भूकंप आया था भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद के 79 किलोमीटर दक्षिण में 200किलोमीटर की गहराई में था|

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow