Jharkhand News :-हाईकोर्ट से मिली विधायक ढुल्लू महतो को बेल ,जाने क्या है पूरा मामला

Jharkhand News :-हाईकोर्ट से मिली विधायक ढुल्लू महतो को बेल ,जाने क्या है पूरा मामला

Share
Link copied

Jharkhand News

Prerna  Chourasia

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत ने विधायक विधायक ढुल्लू महतो को नियमित जमानत की सुविधा प्रदान की है |थाना के लॉकअप से वारंटी को छुड़ाने के मामले में सजायाफ्ता बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है| ढुलू महतो को 4 महीने  से अधिक के कारावास पूरी होने के ग्राउंड पर अदालत ने जमानत दी है| हाईकोर्ट ने इस मामले में बीजेपी विधायक ढुलू  महतो राजेश गुप्ता एवं चुनमुन गुप्ता को जमानत दिए|

निचली अदालत में सरेंडर करने के बाद बीते दिनों जेल भेजा गया था

बताया जा रहा है कि इस मामले में निचली अदालत में सरेंडर करने के बाद दोषियों को जेल भेजा गया था| भाजपा विधायक ढुलू  महतो को सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ने के मामले में दोषी करार दिया गया था |धनबाद सिविल कोर्ट में SDJM   शिखा अग्रवाल ने उन्हें 18 महीने की सजा सुनाई थी|

साल 2013 में दर्ज हुआ था मामला

ढुलू  महतो पर सरकारी काम में बाधा डालने के साथ-साथ ऑन ड्यूटी एक इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने और वारंटी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने का आरोप है विधायक पर साल साल 2013 में धनबाद के कतरास थाने में यह मामला दर्ज किया गया था |हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए विधायक को सरेंडर करने का आदेश दिया था वही हाई कोर्ट ने लोअर कोर्ट से ढुल्लू महतो के खिलाफ दायर सभी मुकदमे का रिकॉर्ड मांगा था इस मामले में धन्यवाद अनुमंडल दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की कोर्ट ने 2019 में उन्हें 10 साल की सजा भी सुनाई थी|

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow