Demand to remove garbage transport center from Gulzar Gali intensifies; Municipal Council Vice-President submits memorandum to DC.

गुलजार गली से कचरा ट्रांसपोर्टिंग सेंटर हटाने की मांग तेज, नप उपाध्यक्ष ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Share
Link copied
Demand to remove garbage transport center from Gulzar Gali intensifies; Municipal Council Vice-President submits memorandum to DC.
Demand to remove garbage transport center from Gulzar Gali intensifies; Municipal Council Vice-President submits memorandum to DC.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: शहर के वार्ड संख्या-12 स्थित गुलजार गली बाजार टांड़ पथ में संचालित कचरा ट्रांसपोर्टिंग सेंटर को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल उर्फ रिंकू ने शुक्रवार को उपायुक्त कंचन सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर परिषद क्षेत्र से प्रतिदिन एकत्रित कचरा गुलजार गली स्थित ट्रांसपोर्टिंग सेंटर में जमा किया जाता है। डंपिंग स्टेशन के आसपास घनी आबादी और कई आवासीय परिसर होने के कारण स्थानीय लोगों को दुर्गंध, गंदगी और संक्रमण के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कचरे से उठने वाली बदबू के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका बढ़ गई है।

दीपक अग्रवाल ने बताया कि सिमडेगा में कचरा डंपिंग यार्ड का मुद्दा लंबे समय से विवाद और जनआंदोलन का विषय रहा है। इस संबंध में पूर्व में कई बार विरोध प्रदर्शन हुए हैं और विधानसभा में भी यह मामला उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

उन्होंने यह भी बताया कि जिस स्थान पर कचरा ट्रांसपोर्टिंग सेंटर संचालित है, वहीं शहर का प्रमुख साप्ताहिक बाजार प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को लगता है। बाजार में जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में कचरे के ढेर और उससे फैलने वाली दुर्गंध के कारण स्वच्छता और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है।

नगर परिषद उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से जनहित, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कचरा ट्रांसपोर्टिंग सेंटर को किसी उपयुक्त वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और बाजार आने वाले ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

मामले पर उपायुक्त कंचन सिंह ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है। प्रशासन के इस रुख से स्थानीय लोगों में समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।