डीयू में ABVP की जीत युवाओं के विश्वास और राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

रांची: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने छात्र-छात्राओं और ABVP के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने चुनाव परिणाम को युवाओं के विश्वास और राष्ट्रवादी विचार की जीत बताया।

आदित्य साहू ने कहा कि दिल्ली में युवाओं के बीच भ्रम फैलाने और उन्हें गुमराह करने की कोशिशों के बावजूद छात्रों ने अपने मत के माध्यम से सकारात्मक राजनीति का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्र शक्ति के राष्ट्र शक्ति से जुड़ाव को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि ABVP की जीत केवल छात्रसंघ चुनाव का परिणाम नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास, राष्ट्रवाद, विकास और सकारात्मक छात्र राजनीति की जीत है। आदित्य साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करने तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी मजबूत करने की अपील की।

वहीं, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी ABVP के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश का युवा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को प्राथमिकता देता है। दिल्ली विश्वविद्यालय देश के विभिन्न राज्यों और सामाजिक पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में यहां का चुनाव परिणाम युवाओं की सोच और प्राथमिकताओं का महत्वपूर्ण संकेत है। कर्मवीर सिंह ने कहा कि ABVP की जीत यह दर्शाती है कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाना चाहते हैं।
हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने की बैठक, समाधान पर हुआ मंथन
ठेठईटांगर: प्रखंड के जोराम पंचायत अंतर्गत रायबहार जामडांड़ में शनिवार को हाथियों के लगातार बढ़ते उत्पात को लेकर आसपास के तीन-चार गांवों…

जीजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने वाला ही निकला कातिल, 12 बीघा जमीन के विवाद में गला घोंटकर हत्या
बोकारो: चन्दनक्यारी के बरमसिया ओपी थाना क्षेत्र में हत्या की एक ऐसी वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है, जिसने लोगों को…

















