देवघर में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: तीन गिरफ्तार, ठगी के कई सामान बरामद

देवघर: जिले में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश और साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ठगी का तरीका:
गिरफ्तार अपराधी खुद को Flipkart, Amazon कस्टमर केयर, एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी, और Google Pay/PhonePe प्रतिनिधि बताकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। साथ ही, ये अपराधी ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ और लोन दिलाने का झांसा देकर भी आम जनता से ऑनलाइन धोखाधड़ी करते थे।
गिरफ्तार अपराधियों के नाम:
संतोष कुमार दास
शेखर कुमार दास
सुजीत कुमार दास
बरामदगी:
पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मोबाइल, सिम कार्ड और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं, जिनका उपयोग ठगी के लिए किया जाता था।
Also read : सिमडेगा में 8.565 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड राजू राय फरार
रांची: रातू में BJP नेता के भांजे की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रांची में 60 लाख के जेवरात चोरी कांड का खुलासा, महिला समेत चार गिरफ्तार















