देवघर श्रावणी मेला 2025: वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पर रविवार और सोमवार को प्रतिबंध लगाने की तैयारी !
देवघर श्रावणी मेला 2025: वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पर रविवार और सोमवार को प्रतिबंध लगाने की तैयारी !
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देवघर, झारखंड: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए रविवार और सोमवार को वीआईपी, वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न व्यवस्था पर पूरी तरह रोक रहेगी। देवघर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में स्पष्ट दिशा- निर्देश की तैयारी में है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2015 से ही श्रावणी मेला के दौरान इस तरह के विशेष दर्शन पर प्रतिबंध लागू है। इस नियम का मकसद लाखों श्रद्धालुओं को समान अवसर और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करना है। देवघर के उपायुक्त (डीसी) नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि मेले के दौरान रविवार और सोमवार को विशेष भीड़ को देखते हुए व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
प्रशासन का यह फैसला अगर होता है तो यह चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए पहुंचते हैं। उसमें कई वीआईपी और भी VVIP भी होते हैं
श्रावणी मेला, जो सावन मास में आयोजित होता है, बाबा बैद्यनाथ मंदिर के साथ-साथ देवघर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को दर्शाता है। प्रशासन ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

















