धनबाद में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला से 2 लाख लूटे
Dhanbad: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को छिनतई की घटना हुई. केंदुआडीह के गोधर में पुराना एरिया ऑफिस के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधी बेलदारिया बस्ती के अर्जुन बेलदार की पत्नी से 2 लाख रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गये.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केनरा बैंक से निकाले थे रुपये
इस घटना की सूचना जल्द ही भुक्तभोगी ने पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल में जुट गई. घटना के संबंध में पीड़ित रिटायर्ड बीसीसीएलकर्मी ने बताया कि बेटे की शादी की खरीदारी के लिए बैंक मोड़ स्थित केनरा बैंक से दो लाख रुपये निकालकर टैंपू में से अपनी पत्नी राधा देवी के साथ गोधर जा रहे थे. तभी सड़क पार करने के समय बाइक सवार दो अपराधी पत्नी के हाथ से पैसे से भरा थैला छीनकर फरार हो गये..
पुलिस जांच में जुटी
वहीं सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना प्रभारी विनोद उरांव दलबल के साथ भुक्तभोगी के घर जाकर घटना की जानकारी ली. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई. पुलिस लोगों से पूछताछ कर अपराधियों को पकड़ने के प्रयास में लगी है. वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं.

















