धनबाद विधायक राज सिन्हा चुने गए ‘उत्कृष्ट विधायक’, 22 नवंबर को रजत जयंती समारोह में होगा सम्मान

धनबाद विधायक राज सिन्हा चुने गए ‘उत्कृष्ट विधायक’, 22 नवंबर को रजत जयंती समारोह में होगा सम्मान

Share
Link copied

रांची : झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर इस वर्ष का ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा को देने का फैसला हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को स्पीकर आवास पर आयोजित चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से राज सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई गई। राज सिन्हा को 22 नवंबर 2025 को विधानसभा के रजत जयंती समारोह में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

चयन समिति की बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी, नवीन जायसवाल, रामचंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने विधायक के सदन में सक्रियता, जनप्रतिनिधित्व, क्षेत्रीय विकास कार्यों और विधायी योगदान के आधार पर राज सिन्हा को इस सम्मान के लिए उपयुक्त पाया।

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा हर साल स्थापना दिवस के मौके पर एक विधायक को ‘उत्कृष्ट विधायक’ के रूप में सम्मानित करती है। इस बार विधानसभा अपने 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती मना रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow