झारखंड में फुटबॉल के विकास पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और वाइचुंग भूटिया के बीच चर्चा
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ी वाइचुंग भूटिया ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच झारखंड में खेल, विशेषकर फुटबॉल के विकास, खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और खेल अवसंरचना को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री सोरेन ने झारखंड को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और फुटबॉल जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। वाइचुंग भूटिया ने राज्य में फुटबॉल की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता पर बल दिया।
यह मुलाकात झारखंड में खेल संस्कृति को मजबूत करने और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

















