छठ पर्व को देखते हुए तालाबों की साफ-सफाई से सम्बन्धित की गई चर्चा.
हजारीबाग, कुंदन लाल.
हजारीबाग :-मंगलवार को परिसदन भवन के सभागार कक्ष में नगर निगम हजारीबाग की महापौर रौशनी तिर्की की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक की गई। इस बैठक में उप महापौर राजकुमार लाल, नगर आयुक्त माधवी मिश्रा तथा सभी सदस्य उपस्थित थे। छठ पर्व को देखते हुए तालाबों की साफ-सफाई से सम्बन्धित चर्चा की गई। कालीबाड़ी के समीप बहुमंजिला बाजार एवं अन्य योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृती दी गई। साथ ही जमीन उपलब्ध होने पर बहुउद्देश्यीय भवन बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक के अंत में महापौर रौशनी तिर्की, उप महापौर राजकुमार लाल तथा नगर आयुक्त माधवी मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा सम्पूर्ण शहर वासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएँ दी।
















