'Dishom Guru' Shibu Soren honoured with Padma Bhushan; Aditya Sahu calls it an honour for the entire state of Jharkhand.

पद्म भूषण से सम्मानित हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, आदित्य साहू बोले- पूरे झारखंड का सम्मान

Share
Link copied
'Dishom Guru' Shibu Soren honoured with Padma Bhushan; Aditya Sahu calls it an honour for the entire state of Jharkhand.
‘Dishom Guru’ Shibu Soren honoured with Padma Bhushan; Aditya Sahu calls it an honour for the entire state of Jharkhand.

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता और जननायक शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

आदित्य साहू ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान शिबू सोरेन के आजीवन संघर्ष, जनसेवा, आदिवासी अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण का राष्ट्रीय सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन महान विभूतियों के योगदान को उचित सम्मान दे रहा है, जिन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की जनजातीय अस्मिता, संघर्षशील परंपरा और गौरवशाली विरासत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन पूरे झारखंड के नेता थे और उन्होंने अपने जीवन में शराबबंदी, महाजनी प्रथा तथा दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष किया।

आदित्य साहू ने कहा कि पद्म भूषण सम्मान से नवाजे जाने का यह निर्णय समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है तथा आने वाली पीढ़ियों को भी जनसेवा और सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरित करेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।