डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदला कई घायल

डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदला कई घायल

डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदला कई घायल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदला कई घायल

बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में रविवार की शाम पिकनिक मनाने गए युवकों के एक समूह पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और चपड़ जैसे धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकनिक के दौरान सूरज कुमार राय और बिस्वजीत दास डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य युवकों से कहासुनी हो गई। मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते एक युवक ने छापड़ निकालकर हमला कर दिया, जिससे सूरज कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में अन्य युवक भी चोटिल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सूरज की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए (टीएमएच) रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज एमजीएम में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान जुगसलाई निवासी नदीम आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। घायलों में सूरज कुमार राय और बिस्वजीत दास मानगो संकोसाई रोड नंबर-1 के निवासी हैं, जबकि बिस्वजीत कुमार राय मानगो कुमरुम बस्ती का रहने वाला है।

घटना के बाद डिमना क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पिकनिक मनाने आए अन्य लोग भी सहम गए। पुलिस ने मौके से छापड़ बरामद कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now