डीआर डीओ कार्यालय का उपायुक्त ने निरीक्षण किया.

डीआर डीओ कार्यालय का उपायुक्त ने निरीक्षण किया.

Share
Link copied

सिमडेगा : उपायुक्त सुशांत गौरव ने डीआरडीए कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होने कक्ष के निरीक्षण के क्रम में सुसज्जित तरीके से कार्यालयों का रख-रखाव करने की बात कही। डिजिटल माध्यम का प्रयोग करें, ई-आॅफिस के माध्यम से आॅनलाईन तरीके से कार्यों का निष्पादन अनिर्वाय रूप से सुनिश्चित करें। पेपर लेस कम-से-कम पन्नों का उपयोग करें। शुद्ध पेयजल हेतु आरओ की समुचित व्यवस्था करने का आदेश दिया। खिड़की का परदा प्रत्येक सप्ताह साफ हो। महिला शौचालय के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा जिस कर्मी का जो काम है उस कार्य को अच्छे से अन्जाम दें। समन्वय के साथ कार्य करें। कर्मियों के पास लैपटाॅप हो। हर बिन्दुओं पर उन्होने सुक्ष्म निरीक्षण किया। मौके पर आईटीडीए निदेशक सलन भुईंया, जिला योजना पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कार्यालय लिपिक के अलावे अन्य कर्मी उपस्थित थें।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow