हजारीबाग में अजगर सांप (dragon snake) का घर से रेस्कयू जंगल लेजाकर छोड़ा
हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र अलपीटो पंचायत में एक घर से एक काफी लंबा अजगर सांप (dragon snake) को SNAKE रेस्क्यर गोपाल के द्वारा रेस्क्यू किया गया । बताया जाता है कि अलपीटो पंचायत में पिछले कई दिनों से अजगर तालाब के किनारे घूम रहा था और इसने एक लोमड़ी को भी अपना शिकार बनाया था ।
क्षेत्र के लोगों को यह अंदेशा था कि कोई जानवर इसकी जद में ना आ जाए इसको लेकर लोगों ने स्नेक रेस्क्यूर को कॉल किया जहां उन्होंने पहुंचकर इस काफी लंबे अजगर सांप को पकड़ा । बताया जाता है कि यह सांप जहरीला नहीं होता है लेकिन इसे दुनिया का सबसे ताकतवर सांप माना जाता है । यह किसी चीज में भी अपने आप को काफी ताकत से लपेट लेता है और अपना शिकार बना लेता है । इसके मुख् में सीरियल वॉइस दांत होते हैं जो कि किसी को भी अपना शिकार बनाने में मदद करते हैं । इस सांप को पकड़कर हजारीबाग के नेशनल पार्क जंगल में छोड़ दिया जाएगा ।




















