ट्रैफिक चेकिंग के दौरान ड्राइवर की दबंगई, पुलिस को दी धमकी, पूछताछ जारी

ट्रैफिक चेकिंग के दौरान ड्राइवर की दबंगई, पुलिस को दी धमकी, पूछताछ जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Share


WhatsApp Group


Join Now


WhatsApp Channel


Join Now

Google Search
DrishtiNow
को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

ट्रैफिक चेकिंग के दौरान ड्राइवर की दबंगई, पुलिस को दी धमकी, पूछताछ जारी

रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक कार चालक ने सीट बेल्ट न पहनने पर रोके जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस को ही धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, उसने खुद को बचाने के लिए ‘राज्यपाल’ का नाम तक ले लिया।

जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक कार को रोका गया, जिसमें ड्राइवर बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चला रहा था। नियम उल्लंघन पर पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की, तो कार में बैठे ड्राइवर ने बदसलूकी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने तुरंत एक व्यक्ति को फोन लगाया और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से कहा कि “राज्यपाल साहेब बात करेंगे।” इस पर पुलिस को शक हुआ और मामले की गंभीरता से जांच की गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस व्यक्ति को कॉल किया गया, उसके व्हाट्सऐप डीपी में झारखंड के वर्तमान राज्यपाल की तस्वीर लगी हुई थी। यह सामने आते ही पुलिस ने कार में मौजूद दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए दोनों युवक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, कॉल पर बात करने वाला युवक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

रांची पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि घटना की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।