COVID टीकाकरण का आज हुआ ड्राई रन.

COVID टीकाकरण का आज हुआ ड्राई रन.

Share
Link copied

Team Drishti.

झारखंड राज्य ने आज देश के बाकी राज्यों के साथ COVID टीकाकरण ड्राई रन का आयोजन किया। राज्य के छह जिलों (रांची, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, पाकुड़, चतरा और सिमडेगा) मे 13 टीकाकरण स्थलों पर ट्रायल रन किया गया। ट्रायल रन के लिए कुल 325 हेल्थ केयर वर्कर्स (25 हेल्थ केयर वर्कर्स प्रति साइट) का नामांकन किया गया था।

ड्राई रन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सत्र स्थल की तैयारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपलब्धता, लॉजिस्टिक्स की उपलब्धता, कोल्ड चेन सिस्टम की कार्यक्षमता और CoWIN सॉफ्टवेयर के बारे में बेहतर तरीके से काम किया जा रहा है। टीकाकरण के सभी संभावित परिदृश्य जैसे कि टीका उपलब्ध होना, त्रुटि रहित टीकाकरण अभियान,वैक्सीन की अस्वीकृति, प्रतिकूल घटना आदि को भी ध्यान मे रखकर ड्राई रन का आयोजन किया गया था।

ड्राई रन प्रधान सचिव- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड के मार्गदर्शन और अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सीधे पर्यवेक्षण मे राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी और राज्य स्तर के अन्य पदाधिकारियों की टीम द्वारा समर्थित किया गया था।

संबंधित जिलों के उपायुक्त, सिविल सर्जन, जिला आरसीएच पदाधिकारी एवं उनकी टीम के सपोर्ट से जिला स्तर पर ड्राई रन का संचालन कर रहे थे। बिना किसी प्रमुख तकनीकी या परिचालन समस्या के ड्राई रन को आसानी से पूर्ण किया गया, पहचाने गए मामूली मुद्दों को नियत समय के भीतर ठीक किया जाएगा। इस गतिविधि को तकनीकी रूप से UNICEF, WHO, TRIF-JIDHAN और UNDP द्वारा सपोर्ट किया गया था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow