जिला मुख्‍यालय में लगेगी ओलंपियन माइकल किंडो की प्रतिमा : विधायक.

जिला मुख्‍यालय में लगेगी ओलंपियन माइकल किंडो की प्रतिमा : विधायक.

Share
Link copied

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह.

सिमडेगा : ओलंपियन माइकल किंडो की प्रतिमा मुख्यालय में लगेगी, भूषण बडा ने परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त कर आश्वासन दिया। विधायक भूषण बाड़ा शनिवार को कुरडेग प्रखंड के बइघमा स्थित पूर्व अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकेी खिलाड़ी सह अर्जुन आवार्ड से सम्‍मानित दिवंगत माइकल किंडो के परिजनों को ढांढस बंधाया।

मौके पर विधायक ने कहा कि माइकल किंडो ने हॉकी के माध्‍यम से देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनायी। उनके नाम से अभी भी कई प्रतियोगिताएं कराई जाती है। भूषण ने कहा कि बहुत जल्‍द जिला मुध्‍यालय में माइकल किंडो की प्रतिमा स्‍थापित की जाएगी। ताकि लोग उनके जीवन से प्रेरणा लेते रहें। वहीं माइकल के गांव का पहुंच पथ दुरुस्‍त कराते हुए पेयजल की भी समुचित व्‍यवस्‍था कराया जाएगा।

बाड़ा ने कहा कि माइकल ने अपनी हॉकी की स्टिक से विश्व हॉकी पर अमिट छाप छोड़ी है। अर्जुन आवार्ड से सम्‍मानित माइकल को उनके उम्दा खेल प्रदर्शनों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। निस्संदेह वे शानदार हॉकी खिलाड़ी थे। उन्होंने हॉकी के खेल व खिलाड़ियों को गूढ़ रहस्य के साथ उम्दा खेल प्रदर्शन करने का जज्बा खिलाड़ियों में भरा जिससे गुरु के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। मौके पर कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष अनुप केसरी, विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह, प्रदीप केसरी, मनोज जयसवाल, मुखिया चोन्‍हास बरला, सुमिरा लकड़ा, गुड्डू खान, दीपक जयसवाल, वाल्‍टर टोप्‍पो, जेबियर सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow