20250618 100128

एकलव्य टावर, दीपाटोली पुंदाग में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिल्डर और नगर निगम की लापरवाही बनी कारण

रांची: दीपाटोली, पुंदाग स्थित एकलव्य टावर के निवासियों का जीवन हर बरसात में जलजमाव की समस्या से बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खराब ड्रेनेज सिस्टम और रांची नगर निगम द्वारा नालों की नियमित सफाई न होने के कारण क्षेत्र में पानी का निकास मुख्य नाले तक नहीं हो पाता, जिससे सड़कों और घरों में पानी भर जाता है। इस समस्या ने निवासियों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों, के लिए गंभीर परेशानियां खड़ी कर दी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20250618 100223

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने बिल्डिंग निर्माण में घटिया डिजाइन और गुणवत्ता का उपयोग किया, जिसके कारण ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह विफल है। हर साल मानसून में सड़कों पर घुटने भर पानी जमा हो जाता है, जिससे बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है और कई बार स्कूल की छुट्टियां तक हो जाती हैं। निवासियों ने बताया कि जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।

20250618 100200

सोसाइटी ने इस मुद्दे को लेकर बिल्डर के खिलाफ झारखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन कोर्ट से भी निवासियों को कोई ठोस राहत नहीं मिली। उनका कहना है कि हमने बिल्डर के खिलाफ रेरा में केस किया, लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। हर बार बरसात में हमारा जीवन नरक बन जाता है।

Share via
Share via