दुमका (Dumka)मॉब लिंचिंग मामले में तालझारी थाना पुलिस ने 200-250 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

दुमका (Dumka)मॉब लिंचिंग मामले में तालझारी थाना पुलिस ने 200-250 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

Share
Link copied

Dumka : झारंखड के दुमका में मॉब लिंचिंग मामले में तालझारी थाना पुलिस ने 200-250 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।परिजनों ने साजिश के तहत हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक के पुत्र संदीप यादव ने थाने में मामला दर्ज कराया है. तालझारी थाने में 200 से 250 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है परिजनों के अनुसार सुरेश यादव की हत्या साजिश के तहत की गई है. दरअसल तालझारी थाना क्षेत्र के कपरजोरा गांव में रविवार को सुरेश यादव नामक शख्स को चोर बताकर पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला था. मृतक सरैयाहाट थाना क्षेत्र के अमघट्टा गांव का रहने वाला था.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow