Durand Cup 2026: Police and administration on alert for a safe and successful event; officials given special briefing.

डूरंड कप 2026: सुरक्षित और सफल आयोजन के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों को दी गई विशेष ब्रीफिंग

Durand Cup 2026: Police and administration on alert for a safe and successful event; officials given special briefing.
Durand Cup 2026: Police and administration on alert for a safe and successful event; officials given special briefing.

रांची : डूरंड कप 2026 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर रविवार को मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में प्रतिनियुक्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों एवं सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि डूरंड कप देश के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है और रांची को इसकी मेजबानी का अवसर मिला है। ऐसे में खिलाड़ियों, दर्शकों और आगंतुकों को सुरक्षित एवं बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर समय से पहले पहुंचकर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति की तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को देने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्टेडियम परिसर, प्रवेश एवं निकास द्वार, वीआईपी गैलरी, खिलाड़ियों के आवागमन मार्ग, पार्किंग स्थल और दर्शक दीर्घा में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। साथ ही भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों से आम दर्शकों के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने की भी अपील की।

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि मैच के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने तथा बिना अनुमति ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रवेश द्वारों पर प्रत्येक दर्शक की अनिवार्य सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने और प्रतिबंधित वस्तुओं को स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने देने पर जोर दिया।

एसएसपी ने वीआईपी मूवमेंट, खिलाड़ियों एवं टीम अधिकारियों की सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम और वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।

RKDF
Adv

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को स्टेडियम का सेक्टरवार दायित्व, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा जांच, वीआईपी प्रोटोकॉल, मीडिया समन्वय और आपातकालीन निकासी योजना से संबंधित बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक), सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत भारतीय सेना के अधिकारी भी उपस्थित थे।

प्रशासन ने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए डूरंड कप 2026 के सफल, सुरक्षित और गरिमापूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now