ED:-वीरेंद्र राम के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी, मंत्री ने बॉडीगार्ड देने की लगाई थी सिफारिश

ED:-वीरेंद्र राम के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी, मंत्री ने बॉडीगार्ड देने की लगाई थी सिफारिश

Share
Link copied

ED

Drishti  Now  Ranchi

ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के कार्यालयों पर ईडी की छापेमारी अब भी जारी है. मंगलवार सुबह पांच बजे से यह छापेमारी जारी है। ईडी ने फिलहाल वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया है। ईडी की ओर से उनसे लगातार पूछताछ हो रही है। वीरेंद्र राम ने पूछताछ में कई अहम लोगों के नाम लिए हैं। हर सरकार के प्रमुखों के साथ वीरेंद्र राम के अच्छे संबंध हैं। जानकारी के मुताबिक इनके पास से एक पेनड्राइव भी मिला है, जिसमें काफी अहम डेटा मिलने की संभावना है. बताया गया है कि पेनड्राइव में वित्तीय लेन-देन और कई नेताओं को पैसे भेजने के सबूत हैं। ईडी को वीरेंद्र राम की बनाई कंपनियों के अलावा 100 करोड़ की संपत्ति मिली है. छापेमारी के दौरान 30 लाख कैश भी बरामद किया गया है|

मंत्री द्वारा वीरेंद्र के लिए गार्ड का अनुरोध किया गया था

वीरेंद्र राम के आवास पर छापेमारी के बाद से कई नेताओं और इंजीनियरों ने ईडी का ध्यान खींचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी पिछले कुछ महीनों से वीरेंद्र राम पर नजर रखे हुए है। ईडी को पता चला है कि कई नेताओं को तब भी पैसा मिला है, जब उन पर नजर रखी जा रही थी। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने भी डीजीपी और एसएसपी जमशेदपुर को पत्र लिखकर वीरेंद्र राम को बॉडीगार्ड देने का अनुरोध किया था. आलमगीर आलम ने एक पत्र में वीरेंद्र राम को 17 नवंबर 2021 को बॉडीगार्ड देने का सुझाव दिया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow