ED:-ईडी ने हाईकोर्ट को बताया:वीरेंद्र राम की 39.29 करोड़ रुपए की 8 संपत्ति अटैच की

ED:-ईडी ने हाईकोर्ट को बताया:वीरेंद्र राम की 39.29 करोड़ रुपए की 8 संपत्ति अटैच की

Share
Link copied

ED

प्रेरणा  चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

ईडी ने ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की 39,29 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। यह जानकारी ईडी ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को दी है।

ईडी ने बताया कि वीरेंद्र राम व उनके परिजनों से जुड़ी 8 अलग-अलग संपत्तियों को अटैच किया है। इनमें वीरेंद्र की पत्नी राजकुमारी के नाम पर नई दिल्ली में 2 फ्लैट व पिता गेंदा राम के नाम पर न्यू दिल्ली में जमीन शामिल हैं।

वीरेंद्र-आर्यन अंकुश के ज्वाइंट बैंक अकाउंट में 13.43 लाख रुपए हैं। राजकुमारी व आर्यन के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में 14.30 लाख राशि जमा हैं। इसके अलावा वीरेंद्र राम के नाम पर रांची में जमीन है, जिसे जब्त किया गया है।

आईएएस छवि रंजन पर केस दर्ज करने के लिए सरकार से अनुशंसा करेगी ईडी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की खरीद बिक्री मामले में गिरफ्तार आईएएस छवि रंजन के पर एफआईआर दर्ज करने की अनुशंसा करेगी।

ईडी ने छवि रंजन के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करते हुए विशेष अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की है। अब ईडी छवि रंजन पर लगे आरोपों से संबंधित एकत्रित साक्ष्यों को राज्य सरकार को सौंपने की तैयारी में है, ताकि उनपर जालसाजी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हो सके।

ईडी ने मनरेगा घोटाले में आरोपी पूजा सिंघल के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा सरकार से की थी, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति नहीं मिली है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow