रांची में ED की रेड, कई इलाकों में ईडी की टीम कर रही छापेमारी

रांची में ED की रेड, कई इलाकों में ईडी की टीम कर रही छापेमारी

Share
Link copied

ईडी की टीम ने रांची के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। पीपी कंपाउंड में इंश्योरेंस कंपनी पर ईडी की छापेमारी चल रही है। रांची के अशोक नगर, पीपी कंपाउंड, एदलहातू, बरियातू, लालपुर और चिरौंदी में ईडी की छापेमारी की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टी आयुष्मान भारत योजना में हुई गड़बड़ी के मामले को लेकर छापेमारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएजी की रिपोर्ट में झारखंड में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने का उल्लेख किया गया था। जिसमें मुर्दों का इलाज करने सहित अन्य प्रकार की गड़बड़ी का भी उल्लेख था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow