20251013 084046

रांची में पुलिस और सुजीत सिन्हा गिरोह के बीच मुठभेड़, अपराधी आफताब घायल

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: रांची पुलिस और कोयलांचल शांति समिति (KSS) गिरोह के नाम पर गोलीबारी करने वाले अपराधियों के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े एक अपराधी आफताब को पुलिस की गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Banner Hoarding 1

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आफताब के पैर में गोली लगी। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली थी कि सुजीत सिन्हा गिरोह के कुछ सदस्य रांची के बाहरी इलाके में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आफताब घायल हो गया। वहीं दो अन्य अपराधियों के गिरफ्तार करने की सूचना है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1

रांची पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुजीत सिन्हा गिरोह पर पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है, और पुलिस इस गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

SNSP Meternal Poster 1

Share via
Share via