Extortion plot foiled in Haidernagar, four members of Rahul Singh gang arrested

हैदरनगर में रंगदारी की साजिश नाकाम, राहुल सिंह गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Share
Link copied
Extortion plot foiled in Haidernagar, four members of Rahul Singh gang arrested
Extortion plot foiled in Haidernagar, four members of Rahul Singh gang arrested

पलामू : पलामू पुलिस ने हैदरनगर थाना क्षेत्र में रंगदारी वसूली के लिए की जाने वाली एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल करते हुए कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह के सदस्य हैदरनगर इलाके में सड़क निर्माण कार्य कर रही डूअर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर गोलीबारी कर दहशत फैलाने और कंपनी पर रंगदारी के लिए दबाव बनाने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर हुसैनाबाद एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो 9 एमएम पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, छह मिसफायर गोलियां, एक खाली मैगजीन और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे डूअर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर फायरिंग कर भय का माहौल बनाना चाहते थे, ताकि कंपनी से रंगदारी वसूली जा सके। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियों की विस्तृत जांच कर रही है।

इस मामले की जानकारी देते हुए पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने रविवार दोपहर 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में संगठित अपराध और रंगदारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।