20210213 164808

इदरीसिया तंजीम स्कूल में बच्चियों को महिला सुरक्षा के बारे में बताया गया.

रांची : महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं जमीन से लेकर आसमान में ही नहीं अंतरिक्ष में भी उनके कदमों की छाप मौजूद है। इसी से संबंधित वार्ड 23 हिंदपीढ़ी इदरीसिया तंजीम उर्दू मध्य /उच्च विद्यालय, में महिला थाना प्रभारी श्रीति कुमारी के द्वारा वर्ग 10th की बच्चियों को महिला सुरक्षा के बारे में बताया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने छात्राओं को बताया कि दुनिया के कई देशों में आज भी महिलाएं अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही हैं। इस विद्यालय के सचिव मोहम्मद उमर भाई ने बताया कि आज भी अधिकांश महिलाएं अपने हक और अधिकार के बारे में सही तरीके से जानती तक नहीं। उन्होंने कहा कि अपने हक अधिकार को जाना चाहिए।

इस अवसर पर प्राचार्य रियाज अहमद खान , मोहम्मद शकील सर, वार्ड 23 के खालिद उमर, मुजम्मिल सर, मौलाना अख्तर सर, परवेज सर शिक्षिका गजाला परवीन, सबा महबूब, निक्की निसात, एवं विद्यालय प्रभारी सहायक मोजाहिद आलम मौजूद थे।

Share via
Share via