20250907 205854

रांची में गोलीबारी: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

झारखंड की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में रविवार शाम अपराधियों ने दो युवकों पर गोलीबारी की, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना झखरा टांड़ की बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में घायल युवक की पहचान राजबल्लम गोप के रूप में हुई है। गंभीर हालत में राजबल्लम को तत्काल रिम्स रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को गोलीबारी का कारण माना जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। रातू थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आगे की जांच जारी है ….

Share via
Send this to a friend