पूर्व सीएम रघुवर दास ने आशुतोष द्विवेदी के कोरोना जागरूकता गीत "वैक्सीन लगवाव ये भैया" का किया लॉन्चिंग.

पूर्व सीएम रघुवर दास ने आशुतोष द्विवेदी के कोरोना जागरूकता गीत “वैक्सीन लगवाव ये भैया” का किया लॉन्चिंग.

Share
Link copied

राँची : आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के शुभ अवसर पर कोरोना योद्धाओं के सम्म।न में राँची के लोकप्रिय युवा- भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष एवं झारखंड के उभरते भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी का नया कोरोना जागरूकता एल्बम आइल महामारी कैसे मचाईल तबाही का ऑनलाइन लॉन्चिंग भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री रघुवर दास जी ने अपने आवास पर ऑनलाइन क्लिक कर यूट्यूब पर अपलोड कर के किया।

ज्ञात है कि covid 19 कोरोना वायरस महामारी के दूसरे वेब से पूरा देश सहित झारखंड के लोग भी बहुत प्रभावित हुए है। परंतु हमें हिम्मत नहीं हारना है। इस महामारी में कई लोगों ने कई अपनों को भी खोया है। लेकिन फ़िर भी हमें घबराने कि कोई जरूरत नहीं है। हम सभी को कोरोना से लड़ना है और वैक्सीन जरूर लगवाना है।कोरोना हारेगा तभी हम सभी लोग एक साथ मिलकर इस अदृश्य लड़ाई से जल्द से जल्द जीतेंगे। ईश्वर सबकी रक्षा अवश्य करेंगे। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के बनाए हुए गाइडलाइंस को पूर्णतः फॉलो करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह कोरोना जागरूकता अभियान में सभी लोगों के बीच वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह एल्बम ऑनलाइन लॉन्च किया गया।

s3 फ़िल्म प्रोडक्शन के द्वारा निर्मित इस कोरोना जागरूकता गीत 2021एल्बम आइल महामारी कैसे मचाइल तबाही में एक गाना है जीसका नाम – वैक्सीन लगवाव ये भैया ..है। जिसके निर्माता ब्रजेश कुमार सिंह है, सह निर्माता-राज कुमार पोद्दार एवं निर्देशक -अनिल कुमार है, गीत ऋषभ सिंह, वीडियो-मिररलेस प्रोडक्शन के अवनिकान्त शेखर है। संगीत -s3 फ़िल्म प्रोडक्शन एवं परिकल्पना सौरव सिंह चंदन है। राँची के युवा अशुतोष द्विवेदी बचपन से ही गाने का सोख रहा है और राँची विश्विद्यालय के युथ फेस्टिवल में भी कई पुरस्कार गाने में हासिल कर चुके हैं।

इस कड़ी में अशुतोष द्विवेदी ने कहा कि काम कोई भी हो ,कामयाब होने में समय लगता है,कभी प्रारंभ से ही सफलता मिल जाती है लेकिन अक्सर समय पर ही सफलता मिलती आयी है।अशुतोष ने इस गीत को खुद सवारा है और गया है।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश नेता संजय कुमार जायसवाल,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, राजीव रंजन, राजकुमार मंडल समेत कई लोग गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री रघुवर दास जी ने कहा कि संगीत एक जीवन का सार्थ है। यह हर्ष की बात है यह एल्बम हमारे राँची के युवा एवं भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष अशुतोष द्विवेदी ने गाया है। इस तरह के और एल्बम और बने। उन्होंने ने इसे अच्छा प्रयास बताया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow