CID

JSSC-CGL परीक्षा में अनियमितता मामले में बड़ी कार्रवाई, चार सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार

CID ने सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में की कार्रवाई, गिरफ्तार अभ्यर्थियों में धनबाद, बोकारो और बिहार के रहने वाले शामिल

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JSSC-CGL) में अनियमितता के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है।

CID झारखंड की ओर से 28 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा में अनियमितता के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में जांच के दौरान इन अभ्यर्थियों की संलिप्तता सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।

Baba new 1
Advertisement

गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों की पहचान

दीपक कुमार, निवासी डुप्लेक्स सनशाइन अपार्टमेंट, नियर श्यामली होटल, नावाडीह, धनबाद।
उमेश कुमार राय, ग्राम उधूल, पोस्ट काफिला, थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर (बिहार)। वर्तमान पता क्वार्टर संख्या M/25/3, न्यू बीसीसीएल कॉलोनी, दुग्दा, थाना दुग्दा, जिला बोकारो।
विजय कुमार तिवारी, निवासी धड़कीडीह, पोस्ट रोडाम, थाना राजगंज, जिला धनबाद।
आनंद कुमार सिंह, ग्राम-पोस्ट चतरा, थाना कोपा, जिला सारण (बिहार)। वर्तमान पता सुदामडीह, रिवरसाइड मार्केट, थाना सुदामडीह, जिला धनबाद।

RKDF
advertisement

JSSC-CGL परीक्षा की अनियमितता की जांच जारी

CID के अनुसार, ये सभी JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थी थे। परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर दर्ज मामले की जांच के क्रम में चारों की गिरफ्तारी की गई है।
इस कार्रवाई के बाद JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जांच एजेंसी द्वारा मामले में आगे भी अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

CID की कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि परीक्षा में अनियमितता से जुड़े मामलों में सफल अभ्यर्थियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इसलूटे मामले में आगे और गिरफ्तारियां या नए खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।