gadhwa

गढ़वा में बैंकर्स समिति के तत्वावधान में आजादी के 75वें वर्ष पर आजदी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया सह ऋण वितरण समारोह का आयोजन

Share
Link copied

गढ़वा से वी के पांडेय

गढ़वा-गढ़वा शहर के वन विभाग के सभागार में झारखंड राज्य बैंकर्स समिति के तत्वावधान में आजादी के 75वें वर्ष पर आजदी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया सह ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सूबे के पेयजल स्वक्षता मंत्री मिथलेश ठाकुर ,डीडीसी एसएन उपाधयाय सहित बैंक के अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इसे भी पढ़े :-PM मोदी ने लिया संज्ञान, रांची में AIMS की स्थापना के लिए अविलम्ब जमीन चिन्हित करने के लिए लिखा पत्र

मौके पर दर्जनों महिला समूहों के बीच ऋण वितरण किया गया। मौके पर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहाकि बैंकों के कर्मचारियों को अपने कार्यशैली में सुधार लाना होगा। बैंक के लोग किसानों को केसीसी ऋण को स्वीकृत करे उसे कूड़े का ढेर में न फेके। मुख्यमंत्री जी की सोच है कि झारखंड के लोगो को विकसित करना है और उसी के निमित हम यह कार्यक्रम कर रहे है। लोगो की बैंक के प्रति विश्वास जगे ऐसा व्यवहार करना चाहिए। बैंकिंग प्रक्रिया का सरलीकरण हो ताकि आम लोग निर्भीक होकर बैंक जाकर अपना काम पूरा करें हजारो समूह के बीच 35 करोड़ लोन का वितरण किया गया ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow