गोड्डा में CBI की बड़ी कार्रवाई: मृतक के खाते की राशि जारी करने के बदले रिश्वत ले रहे SBI मैनेजर और कैशियर गिरफ्तार
गोड्डा के महागामा स्थित एसबीआई शाखा में सीबीआई का छापा। मृतक के खाते की राशि जारी करने के बदले 77 हजार रिश्वत लेते मैनेजर और कैशियर गिरफ्तार। धनबाद सीबीआई की बड़ी कार्रवाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोड्डा : जिले के महागामा प्रखंड स्थित एसबीआई (SBI) की डुमरिया शाखा में सोमवार को सीबीआई (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बैंक के शाखा प्रबंधक रोहित कुमार और एक कैशियर को 77 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।
मृतक के परिजन से मांगी थी घूस
मिली जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित व्यक्ति अपने परिजन (मृतक) के बैंक खाते में जमा राशि के भुगतान के लिए बैंक का चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक और कैशियर ने इस राशि को जारी करने के एवज में पीड़ित से रिश्वत की मांग की। पीड़ित व्यक्ति ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए धनबाद सीबीआई में इसकी शिकायत की।
सीबीआई का ‘ट्रैप’, रंगेहाथ दबोचा
शिकायत के बाद सीबीआई ने मामले का सत्यापन किया और जाल बिछाया। सोमवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने बैंक में तय रकम रिश्वत के तौर पर दी, सीबीआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को रंगेहाथ धर दबोचा। सीबीआई की टीम शाम करीब 4 बजे बैंक पहुंची और रात 8 बजे तक वहां डेरा डाले रखा।
दस्तावेजों की जांच और आवास पर तलाशी
छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने बैंक के अभिलेखों और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की। बैंक कर्मियों से पूछताछ के अलावा, सीबीआई ने दोनों आरोपी अधिकारियों के निजी आवासों पर भी तलाशी अभियान चलाया है। बैंक में करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के बाद सीबीआई दोनों को हिरासत में लेकर धनबाद स्थित अपने मुख्यालय ले गई।
इसे भी पढ़े : जमशेदपुर पुलिस ने सुलझाया नामदा बस्ती फायरिंग कांड, चार अपराधी गिरफ्तार
चाईबासा पुलिस की कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
पश्चिमी सिंहभूम: अंधविश्वास में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रांची में देर रात पुलिस का बड़ा अपराध-रोधी अभियान, 15 से अधिक स्थानों पर सघन चेकिंग

















