गोड्डा में ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: 20 वर्षीय युवक अमित रेक्स गिरफ्तार, 2.50 ग्राम नशा जब्त
गोड्डा जिला पुलिस ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर FST टीम और पुलिस पदाधिकारियों के साथ मिलकर 20 फरवरी को बापू चौक, चपरासी टोला के निकट छापेमारी की। गुप्त सूचना के अनुसार कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे थे।
छापेमारी के दौरान अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स (उम्र 20 वर्ष, पिता दिलीप कापरी, निवासी कन्हाई पकड़िया, थाना पथरगामा, जिला गोड्डा) के पास से कुल 15 छोटी पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका कुल वजन 2.50 ग्राम था। उक्त नशीला पदार्थ सिल्वर पेपर में लपेटा हुआ था।
सामग्री को विधिवत जब्त कर गोड्डा नगर थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के नाम अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से सिल्वर पेपर में लपेटी हुई कुल 15 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 2.50 ग्राम) बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास रहा है।


















