GUN RECOVER

15 लाख का इनामी नक्सली के निशानदेही पर पुलिस से लुटे गए हथियार बरामद (GUN RECOVER)

हजारीबाग /GUN RECOVER
15 लाख का इनामी माओवादी के रीजनल कमांडर कारू यादव उर्फ दीपक यादव की निशानदेही पर हजारीबाग पुलिस ने केरेडारी थाना क्षेत्र के बकचोया जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया हैं। जिसमें पुलिस से लूटे गए हथियार भी शामिल हैं। पुलिस जंगल से दो इंसास राइफल, इंसास राइफल के चार मैगजीन, 200 जिंदा गोली, एक देसी कार्रवाईन, एक पिस्टल और एक मैगजीन सहित कई हथियार बरामद किए हैं।हजारीबाग एसपी मनोज रेशन चौथे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हजारीबाग पुलिस ने बीते 28 सितंबर को कारु यादव को 2 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया था, पूछताछ के बाद पुलिस को यह जानकारी दिया था। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए हथियार बरामद कर लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मूल रूप से हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डोड़वा गांव निवासी करू यादव
महाराष्ट्र पालघर जिले के नालासोपारा थाना क्षेत्र स्थित एक चॉल से गिरफ्तार किया गया था। इलाज कराने महाराष्ट्र करू यादव को महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया था। कारु यादव उतरी छोटानागपुर जोन के जोनल कमांडर के पद पर था। उसके ऊपर बोकारो, गिरिडीह, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा सहित कई जिलों में 60 से अधिक मामले दर्ज हैं।

Share via
Share via