HAZARIBAG

HAZARIBAG  : चार किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Share
Link copied

 

HAZARIBAG  : हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम अरुण कुमार बताया गया है। इसके पास से चार किलो 40 ग्राम गांजा बरामद किया है।

हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग की ओर से लाल रंग मोटरसाईकिल से गांजा तस्कर अवैध रूप से गांजा दारू की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के बाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ अनुज उरांव के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने झुमरा चौक के पास चेकिंग लगाकर हजारीबाग-बगोदर मुख्य सडक पर आने-जाने वाले वाहनों की संघन चेकिंग प्रारंभ किया गया।

चेकिंग के दौरान हजारीबाग की ओर से एक लाल रंग हिरो होण्डा पैशन प्लस बाइक वाहन आते हुए दिखाई दिया, नजदीक आने पर पुलिस बल को देखकर बाइक को तेज रफ्तार कर भागने लगा। टीम ने सदस्यों की ओर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बाइक सहित पकड़ लिया ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow