हजारीबाग पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट की साजिश नाकाम की, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट की साजिश नाकाम की, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप लूट की साजिश को नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से हथियार, गोली, मोबाइल, नकदी और एक स्कूटी बरामद की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को 9 सितंबर 2025 को सूचना मिली थी कि रितेश कुमार यादव अपने सहयोगी पंकज कुमार के साथ खिरगांव से मिशन अस्पताल की ओर पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित की गई।

टीम ने मिशन रोड के पास मजार के निकट वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन छापामारी दल ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रितेश कुमार यादव (20 वर्ष, केरेडारी) और पंकज कुमार (22 वर्ष, कटकमदाग) के रूप में हुई। इनके पास से एक देसी पिस्टल (7.65 एमएम), दो 7.65 एमएम की जिंदा गोलियां, तीन .315 बोर की गोलियां, तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान पंकज कुमार ने 15 अगस्त 2025 को खिरगांव पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ हुई लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर तीसरे अभियुक्त राहुल कुमार (20 वर्ष, कटकमदाग), जो पेट्रोल पंप का कर्मचारी है, को गिरफ्तार किया गया। राहुल के पास से लूट के 50,000 रुपये बरामद किए गए।

इस मामले में सदर (बड़ाबाजार) ओपी थाना में कांड संख्या 280/25, दिनांक 9 सितंबर 2025 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए)/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now