स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की डॉ हर्षवर्धन से बात, कोरोना की दवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की डॉ हर्षवर्धन से बात, कोरोना की दवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

राँची : स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने आज फोन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन जी से बात कर कोरोना के इलाज वाली दवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में चल रहे वैक्सीन के बारे में जानकारी दी और उपलब्धता की कमी की बात कही।बताया कि राज्य में टोसिलिजुमाब और रेमडेसिविर समेत अन्य कोरोना इलाज के दवाओं और इंजेक्शन की भारी कमी है जिससे कोरोना मरीजों के इलाज में दिक्कत आ रही हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की डॉ हर्षवर्धन से बात, कोरोना की दवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से झारखंड को पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।इस पर डॉ हर्षवर्धन जी ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।वर्तमान में कोविशिल्ड 9 लाख 12 हजार 890 हैं जबकि कॉवेक्सिन 1 लाख 94 हजार 570 हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now