hemant soren

राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ( hemant soren ) ने शहीद जवान चितरंजन कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

By:विजय दत्त पिंटू 

झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ( hemant soren )आज धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर सीआरपीएफ (190 बटालियन) के शहीद जवान चितरंजन कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

shradhanjali

मौके पर माननीय राज्यपाल रमेश बैस एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान चितरंजन कुमार के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चितरंजन कुमार के शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

गौरतलब है की विगत रविवार के दिन चतरा जिले के प्रतापपुर एवं कुंदा सीमा पर नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान चितरंजन कुमार गोली लगने से घायल हो गए थे, उन्हें बेहतर उपचार के लिए तत्काल हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कराकर रांची लाया गया तथा बरियातू स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के क्रम में सीआरपीएफ जवान चितरंजन कुमार आज शहीद हो गए।

Share via
Share via