Paper leak case is a national-level issue; will speak to the Union Home Minister if needed: Hemant Soren.

हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: ‘सरकार के दरवाजे सबके लिए खुले’, छात्र आंदोलन पर जल्द ठोस समाधान के दिए संकेत।

Share
Link copied

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर कहा कि राज्य सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और सरकार इस पूरे मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही ठोस और प्रभावी समाधान के साथ सरकार आगे बढ़ेगी।

Deoghar
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि “सरकार के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। छात्रों की बात सुनी जाएगी और उनकी चिंताओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है।”

Drishti 01
Advertisement

पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह अब केवल झारखंड तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी समस्या बन चुकी है। ऐसे में पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट और जांच की वर्तमान स्थिति का अध्ययन करना आवश्यक है।

Drishti 02
Advertisement

हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में इस मामले में जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एजेंसियां मजबूती से पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

RKDF
advertisement

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार जल्दबाजी में नहीं, बल्कि सभी तथ्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर कंक्रीट (ठोस) समाधान लेकर आगे बढ़ेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।

Kashmir vastaralay
Advertisment

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।