दुर्गा सोरेन की जयंती पर हेमंत सोरेन ने किया नमन, कहा- उनका संघर्ष हमेशा प्रेरणा देता रहेगा
रांची। झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और झामुमो के मजबूत स्तंभ रहे स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। हेमंत सोरेन ने दुर्गा सोरेन को अपना बड़ा भाई, अभिभावक और मार्गदर्शक बताते हुए उनके संघर्ष और योगदान को याद किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हेमंत सोरेन ने अपने X एकाउन्ट पर पोस्ट कर लिखा कि दुर्गा सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंड, झारखंडी अस्मिता और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष में समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, विचार और जुझारूपन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

उन्होंने लिखा कि दुर्गा सोरेन की विचारधारा और झारखंड के हितों के लिए उनके संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
















